सिंह राशिफल 2021
सिंह राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे आपकी पदोन्नति संभव है, इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जगह नौकरी करने का अवसर मिलेगा।
अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में आप नया मुकाम बनाएंगे। इस वर्ष आर्थिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धन के आवागमन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। फरवरी से अप्रैल तक की अवधि में धन संबंधी मामलों में थोड़ा संभलकर चलें। इस साल लव लाइफ में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
इसलिए आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आ सकती है। आपके पारिवारिक जीवन के लिए शानदार रहेगा।
शादीशुदा जातकों की बात करें तो आपके लिए ये समय अच्छा नहीं है, आपका जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी शिक्षा में सामान्य फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आप जितनी मेहनत करेंगे, कर्मफल दाता शनि आपको उसके अनुसार ही फल प्रदान करेंगे।
करियर –
यह वर्ष सिंह राशि के जातकों के करियर के लिए बेहतर रहने की संभावना है। इस वर्ष आप अपने कार्य के प्रति अधिक केंद्रित रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। यदि आप पूर्ण मन से प्रयास करेंगे तो आप अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच सामंजस्य बिठा पाने में सफल होंगे।
आर्थिक स्थिति-
राशिफल 2021 के अनुसार इस साल आपको आर्थिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परंतु इसके बावजूद आपको कुछ बहुत बढ़िया परिणाम भी मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शिक्षा-
सिंह राशि के छात्रों के लिए यह साल थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। इस साल आपको पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। किसी कारण से आपकी पढ़ाई प्रभावित होगी।
वैवाहिक जीवन-
सिंह राशि के लोगों का दांपत्य जीवन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। अप्रैल से सितंबर तक के समय में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय आपके और जीवन साथी के रिश्ते में तनाव देखते को मिल सकता है।
प्रेम जीवन-
नया साल सिंह राशि के जातकों के लिए अनेक बदलावों को लेकर आने वाला है। आप में से कुछ लोगों को उनका प्रिय साथी मिल सकता है, इस दौरान आप प्रेम विवाह में बंधने का फैसला ले सकते हैं। जुलाई से मध्य नवंबर तक का समय प्रेम जीवन के लिए काफी बेहतरीन रहेगा।
स्वास्थ्य-
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए परेशानियों भरा रह सकता है। क्योंकि कर्मफल दाता शनि और बृहस्पति देव की आपकी राशि से छठे भाव में युति किसी बड़े रोग को जन्म दे सकती है। ऐसे में आपको इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी।